बिहार के एक और NGO में यौन शोषण, आरोपित BJP नेता गिरफ्तार

By: Dilip Kumar
8/16/2018 2:16:56 AM
नई दिल्ली

बिहार की एक और स्‍वयंसेवी संस्‍था (एनजीओ) में यौन शोषण के आरोप लगे हैं। पटना मेें संचालित एक एनजीओ 'बुद्धा फाउंउेशन' में काम करने वाली एक महिला ने संचालक भाजपा नेता बबन यादव पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए एफआइआर दर्ज करायी है। बबन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष नित्‍यानंद राय ने आरोपित नेता को पार्टी से बर्खास्‍त कर दिया है।

पटना के दीघा थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला के अनुसार भाजपा नेता बबन यादव बीते डेढ़ साल से उसका यौन शोषण कर रहे थे। 14 अगस्‍त को उन्‍होंने महिला के घर जाकर मारपीट भी की। महिला बबन यादव के एजनीओ बुद्धा फाउंडेशन में कर्मचारी है। यह एनजीओ महिलाओं को जागरूक करती है।

महिला ने घटना की एफआइआर पटना के दीघा थाना में दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने बबन यादव को उनके लालजी टोला (पटना) स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। घटना को लेकर बबन यादव ने कहा कि एनजीओ में काम करने वाली महिला से उनकी बहस हो गई थी, जिसके बाद उसने बेवजह फंसा दिया। उधर, घटना को भाजपा ने गंभीरता से लिया। पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष नित्‍यानंद राय ने त्‍वरित कार्रवाई करते हुए उन्‍हें बर्खास्‍त कर दिया।


comments