ऐसा था अटल जी का शाहरुख़-बच्चन कनेक्शन

By: Dilip Kumar
8/16/2018 7:22:01 PM
नई दिल्ली

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और अति लोकप्रिय नेता अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार को नई दिल्ली में निधन हो गया। 93 साल के अटल जी को उनकी कविताओं के लिए भी प्रशंसा मिली थी। करीब 16 साल पहले अटल जी की कविताओं को लेकर एक म्यूजिक वीडियो बनाया गया था जिसमें शाहरुख़ खान नज़र आये थे।

साल 2002 में आये इस सिंगल वीडियो का नाम – ‘क्या खोया क्या पाया जग में’ था। ये अटल जी की कविता पर आधारित था और शाहरुख़ खान ने इसमें एक्ट किया था। अटल जी की ख़ूबसूरत कविता को जाने माने गज़ल गायक जगजीत सिंह ने आवाज़ दी थी। जगजीत सिंह ने ही अटल जी की कविता को कम्पोज़ भी किया था। अमिताभ बच्चन ने इस वीडियो में ओपनिंग कमेंट्स दिए थे। जाने माने फिल्मकार यश चोपड़ा ने इस वीडियो को डायरेक्ट किया था।

ये वीडियो आप यहां देख सकते हैं - जावेद अख्तर के लिखे ओपनिंग कमेंट्स को अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज़ दी थी। बिग बी ने कहते हैं – ज़िंदगी के शोर, राजनीति की आपाधापी, रिश्ते नातों की गलियों और क्या खोया क्या पाया के बाजारों से आगे। सोच की राह में एक ऐसा नुक्कड़ आता है जहां पहुंच कर इंसान एकाकी हो जाता है और तब जाग उठता है एक कवि।


comments