भौतिकी में अश्किन, मौरू और डोना स्ट्रिक्लैंड को मिला 2018 का नोबेल पुरस्कार

By: Dilip Kumar
10/2/2018 9:26:12 PM
नई दिल्ली

साल 2018 के प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की जा रही है. इस साल के भौतिकी के नोबेल के लिए अर्थुर अश्किन, गेरार्ड मौरू और डोना स्ट्रिक्लैंड को चुना गया है. इससे पहले साल 2018 के नोबेल पुरस्कारों की सूची में पहली घोषणा मेडिसिन के क्षेत्र में हुई है. नेगेटिव इम्युन रेग्युलेशन के इनहिबिशन के जरिए कैंसर थेरेपी की खोज के लिए संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार अमेरिका के जेम्स पी एलिसन और जापान के तासुकू होंजो को दिया गया है.

इन दोनों वैज्ञानिकों को कैंसर थेरपी की खोज के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है. कैंसर की दुर्लभ बीमारी की इलाज के लिए दोनों ने ऐसी थेरपी विकसित की है जिससे शरीर की कोशिकाओं (सेल्स) में इम्यून सिस्टम को कैंसर ट्यूमर से लड़ने के लिए मजबूत बनाया जा सकेगा. दोनों वैज्ञानिकों को पुरस्कार राशि के तौर पर 1.01 मिलियन डॉलर (लगभग साढ़े 7 करोड़ रुपए) मिलेंगे. उन्हें 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में किंग कार्ल XVI गुस्ताफ के हाथों एक औपचारिक कार्यक्रम में यह इनाम मिलेगा.

नोबेल पुरस्कारों की शुरुआत करने वाले एलफ्रेड नोबेल की बरसी के दिन इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. इस बार साहित्य का नोबेल पुरस्कार नहीं दिए जाने का फैसला किया गया है. बीते 70 वर्षों में ऐसा पहली बार है जब साहित्य का नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जाएगा.


comments