राजकोट टेस्ट में पृथ्वी शॉ का शतक, डेब्यू में सेन्चुरी लगाने वाले सबसे युवा भारतीय

By: Dilip Kumar
10/4/2018 4:27:45 PM
नई दिल्ली

 वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में पृथ्वी शॉ ने शतक लगाया। वे डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय और दुनिया के चौथे सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बने। पृथ्वी की उम्र 18 साल 329 दिन है। भारत की तरफ से डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने के मामले में पृथ्वी 15वें नंबर पर हैं। वहीं, 100 से कम गेंदों में शतक लगाने वाले वे भारत के नौवें क्रिकेटर हैं।

राजकोट टेस्ट में भारत ने 76 ओवर में तीन विकेट खोकर 311 रन बना लिए। विराट कोहली 48 और अजिंक्य रहाणे 33 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनसे पहले केएल राहुल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उन्हें शॉननन ग्रैब्रिएल ने एलबीडब्ल्यू किया। वहीं, चेतेश्वर पुजारा 86 रन बनाकर शेर्मन लेविस की गेंद पर विकेटकीपर शेन डॉर्विच के हाथों कैच आउट हुए। लेविस का यह पहला टेस्ट विकेट है। पृथ्वी शॉ को 134 के निजी स्कोर पर देवेंद्र बिशू ने अपनी ही गेंद पर लपक लिया।


comments