हेलीकॉप्‍टर घोटाले के मध्‍यस्‍थ क्रिश्चियन मिशेल को लाया जाएगा भारत

By: Dilip Kumar
12/4/2018 8:07:20 PM
नई दिल्ली

अगस्‍ता वेस्‍टलैंड हेलीकॉप्‍टर सौदे में भारत को बड़ी कामयाबी मिली है। इस मामले में कथित मध्‍यस्‍थ क्रिश्चियन मिशेल को मंगलवार को भारत को सौंप दिया है और उसे दुबई से भारत लाया जा रहा है। यह जानकारी उनके वकील ने दी है। दुबई की कोर्ट में उसकी याचिका रद होने के बाद मिशेल के प्रर्त्‍यपण को लेकर यह सफलता हासिल हुई। उससे सौदे को लेकर भारत में पूछताछ की जाएगी।

54 वर्षीय मिशेल दुबई की जेल में बंद था।। मनमोहन सिंह की कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए गठबंधन सत्ता में था, तब 3,600 करोड़ रुपये में वीवीआईपी हेलिकॉप्टर सौदा किया गया था। इसमें राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री और अन्य वीआईपी द्वारा उपयोग के लिए 12 लक्जरी हेलीकॉप्टरों की खरीद की गई।

इस मामले में तीन मध्‍यस्‍थों में किश्चियन मिशेल एक है। इसके अलावा गुइडो हसचके और कार्लो गेरोसा भी मध्‍यस्‍थ हैं। जून 2016 में क्रिश्चियन मिशेल के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया था। प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि उसे अगस्टा वेस्टलैंड मामले में 30 मिलियन यूरो हासिल हुए।


comments