मतदान संपन्न, राजस्थान 72% और तेलंगाना 3 बजे तक 56% मतदान

By: Dilip Kumar
12/7/2018 5:33:57 PM
नई दिल्ली

राजस्थान विधानसभा की 200 में से 199 सीटों के लिए शुक्रवार को सुबह 8 बजे से मतदान जारी है।अलवर जिले की रामगढ़ सीट पर बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह का निधन होने की वजह से चुनाव टाल दिया गया है। दोपहर 3 बजे तक 59.43% वोटिंग हो चुकी है।  मतदान केंद्र पर लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। उधर, तेलंगाना की 119 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 56.17 % मतदान हुआ।

जयपुर स्थित बूथ पर वोट डालने पहुंचे मुख्य सचिव डीबी गुप्ता को ईवीएम में गड़बड़ी के चलते करीब 20 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। वहीं, बीकानेर में वोट डालने पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ईवीएम में खराबी के चलते दो घंटे बाद वोट डाल पाए। उधर, कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद ही मुख्यमंत्री तय करेंगे। कांग्रेस ने इस बार चुनाव में मुख्यमंत्री उम्मीदवार का नाम तय नहीं किया था। चुनाव प्रचार की कमान पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हाथ में रही।


comments