मझधार में मध्य प्रदेश-छत्‍तीसगढ़, राजस्‍थान में कांग्रेस, तेलंगाना में टीआरएस

By: Dilip Kumar
12/8/2018 2:04:33 AM
नई दिल्ली

शुक्रवार को सामने आए एक्जिट पोल में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है तो राजस्थान में विपक्षी पार्टी कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। इसमें यह भी दर्शाया गया है कि तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की सत्ता बरकरार रहेगी। अभी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा की सरकार है। तेलंगाना और राजस्थान में शुक्रवार को मतदान संपन्न हुआ। राजस्थान में 74 फीसद और तेलंगाना में 67 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

टाइम्स नाऊ-सीएनएक्स के सर्वे के अनुसार राजस्‍थान में भाजपा को 85, कांग्रेस को 105, बसपा को 2 और अन्‍य को 7 सीटें मिलने की सभावना है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई के अनुसार राजस्‍थान में कांग्रेस को 119 से 141 सीटें, भाजपा को 55 से 72 सीटें मिलने की संभावना है। न्यूज 24-पेस मीडिया के सर्वे के अनुसार राजस्‍थान में कांग्रेस को 110 से 120 सीटें, भाजपा को 70 से 80 सीटें मिलने की संभावना है। रिपब्लिक-सीवोटर के सर्वे के अनुसार राजस्‍थान में कांग्रेस को 129-145सीटें और भाजपा को 52 से 68 सीटें मिलने की संभावना है
230 सीटों वाले मध्य प्रदेश में रिपब्लिक टीवी-सी वोटर ने भाजपा को 90 से 106 सीटें दी हैं तो कांग्रेस के खाते में 110 से 126 सीटें जाने का अनुमान जताया है।

इंडिया टुडे-एक्सिस ने कहा है कि भाजपा 102 से 120 सीटें जीत सकती हैं और कांग्रेस 104 से 122 सीटें झटकने में कामयाब रह सकती है। टाइम्स नाउ-सीएनएक्स ने 126 सीटों के साथ भाजपा के बहुमत में आने का अनुमान जाहिर किया है। इसके मुताबिक कांग्रेस के खाते में 89 सीटें आ सकती हैं। दूसरी ओर एबीपी न्यूज ने 126 सीटों के साथ कांग्रेस के बहुमत में आने और भाजपा के 94 सीटों पर सिमट जाने का अनुमान जताया है।

टाइम्‍स नाउ-सीएनएक्‍स के एक्जिट पोल में छत्‍तीसगढ़ में भाजपा को 46 सीटें, कांग्रेस को 35 सीटें और अन्‍य को नौ सीटें मिलने का अनुमान है। इंडिया टीवी के सर्वे के अनुसार छत्‍तीसगढ़ में भाजपा को 42-50, कांग्रेस को 32-38 और जनता कांग्रेस-6 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है। न्यूज 24-पेस मीडिया के सर्वे के अनुसार छत्‍तीसगढ़ में भाजपा को 36 से 42, कांग्रेस को 45 से 51 सीटें और अन्‍य को 4 से 8 तक सीटें मिलने का अनुमान है। रिपब्लिक-सीवोटर के सर्वे के अनुसार भाजपा को 35 से 43 सीटें, कांग्रेस को 40-50 और जनता कांग्रेस व बसपा को 3-7 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं इंडिया टुडे-एक्सिस माई के अनुसार छत्‍तीसगढ़ को कांग्रेस को 55 से 65 सीटें, भाजपा को 21 से 31 सीटें मिलने की संभावना है।एबीपी-सीएसडीएस लोकनीति के सर्वे के अनुसार छत्‍तीसगढ़ में भाजपा को 52 सीटें, कांग्रेस को 35 सीटें और अन्‍य को 3 सीटें मिलने की संभावना है।

तेलंगाना में टाइम्स नाउ-सीएनएक्स के सर्वे के अनुसार टीआरएस को 66, बीजेपी को 7, कांग्रेस गठबंधन को 37 और अन्‍य को 9 सीटें मिलने की संभावना है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई के अनुसार तेलंगाना में टीआरएस को 79-91 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 21 से 33 सीटें, भाजपा को 1-3 सीटें मिलने की संभावना है।

रिपब्लिक-सीवोटर के सर्वे के अनुसार तेलंगाना में टीआरएस को 45-60 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 45-59 सीटें, 05 भाजपा को सीटें मिलने की संभावना है। रिपब्लिक-जन की बात के सर्वे के अनुसार तेलंगाना में टीआरएस को 52-65 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 38-52 सीटें, 4-7 भाजपा को सीटें मिलने की संभावना है।टाइम्स नाऊ-सीएनएक्स के एक्जिट पोल में मिजोरम की 40 सीटों में कांग्रेस को 16, एमएनएफ (MNF) को 18 और अन्‍य को 6 सीटें मिलने का अनुमान है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई के अनुसार मिजोरम में कांग्रेस को 8-12, एमएनएफ को 16 से 22 और अन्‍य 01 -12 सीटें मिलने का अनुमान है। रिपब्लिक-सीवोटर के अनुसार कांग्रेस को 14 से 18, एमएनएफ को 16 से 20 और अन्‍य को 0-3 सीटें मिलने की संभावनाएं हैं।

 


comments