हम मजदूर, नौजवान, महिलाओं सबके लिए काम करेंगे: मुलायम सिंह यादव

By: Dilip Kumar
12/8/2018 3:07:12 AM
नई दिल्ली

 फीरोजाबाद@कृष्ण गोपाल उपाध्याय। सुहागनगरी फीरोजाबाद में  समाजवादी पार्टी के दिग्गजों ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। सिरसागंज में समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव के साथ अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने मंच साझा किया।यहां के नसीरपुर में वीर चक्र विजेता करगिल युद्ध शहीद बृजलाल की प्रतिमा का अनावरण किया गया।

समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि बहुत दिनों के बाद इस इलाके में आया हूं। यहां हर गांव में सभाएं की हैं। आज खुशी है कि आज की सभा सबसे बड़ी है। उन्होंने कहा कि नेताओं को समझना चाहिए, संकल्प लेना चाहिए कि यहां की जनता की समस्याओं का हल करना है। हम सब आपके पत्र पर काम करेंगे। यह चुनाव महवपूर्ण हो गया। हर कोने में भारतीय जनता पार्टी पैसा खर्च कर रही है। इसके जवाब में आप सभी को पसीना बहाना है। इस सरकार में किसी को कुछ नहीं मिला। समाजवादी पार्टी ने सभी वर्गों के लिए काम किया। भाजपा सिर्फ अपने लिए काम करती है। समाजवादी पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस को हराया है। हम मजदूर, नौजवान, महिलाओं सबके लिए काम करेंगे।

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि कानपुर के प्रतिष्ठित कांग्रेसी कहते थे कि समाजवादी पाटी ने हमारी पार्टी को सम्मान दिया। अखिलेश यादव को इस बार के चुनाव में बहुत मेहनत करना है। भाजपा की सरकार कुछ भी कर सकती है। अब आप सभी को यहां से संकल्प लेकर जाना कि भाजपा की सरकार हटाना है। अब नेता गांव में ठहरते नहीं। वकीलों से संपर्क करना वह लोग अच्छा प्रचार करते हैं।
फीरोजाबाद के सांसद अक्षय यादव की मुलायम सिंह यादव ने काफी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह हमारा लड़का नौजवान अक्षय है। इसकी मदद करना, समझ अच्छी है। पढ़ा लिखा है। यह भी आपकी सेवा करेगा, हम भी करेंगे। हम गांव में ठहरते थे । समाजवादियों को ठहरना शुरू करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यहां के बकेवर कांड में अत्याचार हुआ। मैं छह माह तक जेल रहा। समरोह में भीड़ देखकर मुलायम सिंह यादव काफी प्रसन्न थे। उन्होंने कहा कि इतनी भीड़ यहां पर कभी नहीं हुई। इस भीड़ का संदेश उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश व हरियाणा में भी जाएगा।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यहां पर एक्सप्रेस वे के कारण आज भारी भीड़ उमड़ी है। मैदान गाड़ी और जनता से भर गया। मैं नेताजी का आभार जताता हूं कि आप अपनों के बीच आये हैं। हम ब्रजलाल यादव के शौर्य को नमन करते हैं। शहीदों के सामान फौज घर लेकर आती थी। नेताजी ने फैसला बदला अब शहीद को घर लाया जाता है। यदि धैर्य सीखना है तो फौजियों को दीखिये। वर्तमान सरकार ने फौज को भी राजनीति में जोड़ दिया है।

नेताजी ने फैसला किया कि सरकार की तरफ से शहीद को मदद देगें। हमने 20 लाख की मदद दी। गाजीपुर में शहीद के बूढ़े माँ बाप से मिला तो उन्हें भी सममान का फैसला लिया। भाजपा की साढ़े चार साल की सरकार के दौरान 350 सैनिक शहीद हुए है। अब यह लोग उनकी शहादत की बात नहीं करते हैं। पीएम मोदी ने एक के बदले दस सर लाने का वादा किया था। कहाँ गया वादा। वन रैंक वन पेंशन पर भी कुछ काम नहीं किया। रक्षा विभाग का बजट कम कर बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहे। अब देश को बुलेट ट्रेन की नहीं फौजी को बुलेटफ्रूफ जैकेट चाहिए। भाजपा ने सेना का अपमान किया। जहां जवान दुखी है वहीं किसानों को बुरे हाल पर छोड़ दिया।

अखिलेश यादव ने कहा कि बताओ किसकी आय दोगुनी हुई। यह आलू का बेल्ट है। भाजपा ने चुनाव में कहा था कि आलू किसानों को राहत देंगे। खाद कितनी महंगी हो गई। उज्ज्वला के चूल्हे दुबारा नहीं चले। कांग्रेस की महंगाई को भाजपा ने एक हजार तक पहुंचा दिया। पीएम मोदी खुद तो विदेश घूमते हैं, लेकिन बेरोजगार युवा जगह-जगह धक्के खा रहे हैं। पीएम ने इनको रोजगार देने का बादा किया था, लेकिन अब भूल गए हैं। इन्होंने जिस रास्ते पर देश धकेल दिया उसमें रोजगार पैदा नहीं होंगे। देश में बड़े काम करना होंगे। हमने प्रदेश में बड़े काम किए, बड़ी सड़क बनाई।

यह एक्सप्रेस-वे छोटा मोटा नहीं देश का सबसे बड़ा है। हम यहां सड़क किनारे मंडियां बना रहे थे, मगर अब सरकार ने रुकवा दिया। इस सड़क को हम 36 महीने में बनना चाहते थे। नेताजी के कहने पर 24 महीने तय किये थे, हमने 21 महीने में बना दी। लड़ाकू विमान उतारे। साइकिल वालों ने सबसे बड़ी सड़क बनाई। समाजवादियों ने गांव वालों को कम्प्यूटर चलाने सिखाए। हमने गरीब महिला को 500 पेंशन दी जो अबकी सरकार ने बन्द कर दी। अबकी आये तो दो हजार रुपये देंगें। मुख्यमंत्री सदन में कहते हैं ठोक दो, बुलंदशहर और लखनऊ में देख लो किसको ठोक दिया। यही मुख्यमंत्री रहें तभी हम 300 सीटें जीतेंगे।

 


comments