फिरोजाबाद लोक अदालत  में  16164 मुकदमे निपटे

By: Dilip Kumar
12/9/2018 12:57:33 AM
नई दिल्ली

फिरोजाबाद कृष्ण गोपाल उपाध्याय। शनिवार को जनपद न्यायालय परिसर में लगी राष्ट्रीय लोक अदालत में 16 हजार से अधिक मुकदमों का निस्तारण हुआ। इस मौके पर जिला जज ने कहा कि सुलह समझौते से फैसले होने से किसी भी पक्ष के मन में रंजिश नहीं रहती। वहीं परिवार टूटने से बच जाते हैं। उन्होंने मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 10 वादों में 48.15 लाख रुपये के प्रतिकर के साथ ही एक्जीक्यूशन के 22 मुकदमों का भी निस्तारण किया।

एडीजे कोर्ट संख्या दो राकेश कुमार ने फौदारी के दो वाद निपटाए। भारत संचार निगम लिमिटेड के 71 वादों के निस्तारण में 14.70 लाख और बैंक के 164 प्रीलिटीगेशन वादों के निस्तारण में 16.98 लाख रुपये का सैटलमेंट कराया गया। डीएम कोर्ट में स्टांप के दो, फौजदारी के 10, एडीएम ने स्टांप के एक एवं फौजदारी के 11 वादों का निस्तारण किया। इन मुकदमों से जुड़े पक्षकार खुशी खुशी घर लौटे। इस तरह फौजदारी के कुल 3326 वादों के निस्तारण में 3.54 लाख, विद्युत के 437 वादों में 3.70 लाख, मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 34 वादों में 1.15 करोड़, अन्य सिविल के 40 वाद में 2.30 लाख, राजस्व के 12,070 वादों के निस्तारण में 15.31 लाख रुपये की राशि का समझौता कराया गया। कुल 16164 वादों से संबंधित 3.24 करोड़ रुपये की राशि का निस्तारण कराया गया।

इस वर्ष की अंतिम लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने किया। उनके साथ ही डीएम नेहा शर्मा और एसएसपी सङ्क्षचद्र पटेल ने मां सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सिविल लाइंस की छात्रा शालू, निशा, बबीता, रुचि, सोनाली, पायल ने सरस्वती वंदना की।सीजेएम अरविन्द कुमार यादव, एडीजे मीता ङ्क्षसह, एसपी ग्रामीण महेन्द्र कुमार एवं बार एसोसिएशन अध्यक्ष जाहर ङ्क्षसह यादव आदि मौजूद रहे।


comments