जिलाधिकारी-एसएसपी ने किया चौकी झाल गोपालपुर का लोकार्पण

By: Dilip Kumar
12/9/2018 1:03:51 AM
नई दिल्ली

फिरोजाबाद@कृष्ण गोपाल उपाध्याय। जिलाधिकारी नेहा शर्मा एवं एसएसपी सचिन्द्र पटेल द्वारा थाना एका की चौकी झाल गोपालपुर के जीर्णोद्धार व सौन्दर्यीकरण का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर आमंत्रित चौकी क्षेत्र के सभी सम्मानित नागरिकों को जिलाधिकारी नेहा शर्मा व पुलिस एसएसपी सचिन्द्र पटेल द्वारा सम्बोधित किया गया।

सम्बोधन के उपरान्त डीएम व एसएसपी द्वारा चौकी परिसर में पौधारोपण भी किया गया। लोकार्पण के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।


comments