रिटायर्ड आइजी की बेटी ने छत से कूदकर दी जान, डीएम से होने वाली थी शादी

By: Dilip Kumar
12/9/2018 12:15:35 PM
नई दिल्ली

बिहार की राजधानी पटना में  एक रिटायर्ड आइजी की बेटी ने अपार्टमेंट की 14वीं मंजिल  से कूद कर जान दे दी है। बड़ी बात ये है कि लड़की की सोमवार को किशनगंज के डीएम से शादी होने वाली थी। तिलक की रसम हो चुकी थी। लड़की का नाम डा. स्निग्धा बताया जा रहा है। सेवानिवृत्त आइजी का नाम सुधांशु कुमार बताया जा रहा है। वे कोतवाली थाने के अंतर्गत उदय गिरी अपार्टमेंट में रहते हैं। ये अपार्टमेंट म्यूजियम के सामने है। घटना रविवार की सुबह घटी।

बताया जा रहा है कि लड़की आज सुबह ही ड्राइवर के साथ अपार्टमेंट आई थी। घटना की सूचना पर डीएम और एसएसपी पहुंच गए हैं। मामले की छानबीन की जा रही है। एक दिन पहले शादी से पहले आत्महत्या की बात पर मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि घटना में कई एंगल से अनुसंधान किया जा रहा है। छत से एक मोबाइल बरामद किया गया है। घर वालों से भी पूछताछ की जा रही है।


comments