'साथ निभाना साथिया' की गोपी बहू के फैंस के लिए एक बुरी खबर

By: Dilip Kumar
12/9/2018 12:22:15 PM
नई दिल्ली

टीवी का सबसे मशहूर शो 'साथ निभाना साथिया' की गोपी बहू यानी देवोलिना भट्टाचार्जी के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। हाल ही में मुंबई पुलिस ने रहस्यमयी तरीके से हुई डायमंड मर्चेंट राजेश्वर किशोरीलाल के मर्डर केस की पूछताछ में गोपी बहू को घाटकोपर के पंत नगर पुलिस स्टेशन में लाया गया है।

जहां पर उनसे पूछताछ की जा रही है। आपको बता दें कि काफी दिनों से लापता चल रहे मुंबई के डायमंड मर्चेंट किशोरीलाल की लाश पनवेल के जगल से बदामद हुई। जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और राजेश्वर की पूरी कॉल डिटेल निकली जिसमें गोपी बहू का भी नंबर कॉल डिटेल्स में पाया गया है।

राजेश्वर किशोरीलाल घाटकोपर के कामा लेन में स्थित महालक्ष्मी अपार्टमेंट में अपने परिवार वालों के साथ रहते है। उनके परिवारवालों के अनुसार वो 27 नवंबर को अपने घर से निकले थे लेकिन फिर लौटकर वापस नहीं आए। जिसके बाद उनके परिवार वालों ने पंत नगर स्थित थाने में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद भी पुलिस ने राजश्वेव को खोजने के लिए जगह जगह पर तलाश जारी कर दी।


comments