'संजू' को पीछे छोड़ '2.0' बनी 2018 की सबसे बड़ी फ़िल्म

By: Dilip Kumar
12/11/2018 4:31:59 PM
नई दिल्ली

अक्षय कुमार और रजनीकांत की फ़िल्म '2.0' ने बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचा दिया है। घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर सिर्फ़ 12 दिनों में फ़िल्म का कलेक्शन 300 करोड़ के पार हो गया है और '2.0' साल 2018 की सबसे बड़ी फ़िल्म बन चुकी है। उधर, वर्ल्डवाइड कलेक्शंस की रेस में भी '2.0' ने बॉलीवुड फ़िल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 2.0 के हिंदी, तमिल और तेलुगु संस्करणों का अब तक का नेट कलेक्शन ₹365 करोड़ हो चुका है और नंबर वन इंडियन फ़िल्म बन चुकी है। इससे पहले यह ख़िताब रणबीर कपूर की फ़िल्म 'संजू' के नाम था, जिसने ₹341 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। तीसरे नंबर पर रणवीर सिंह की 'पद्मावत' है, जिसने 300.26 करोड़ जमा किये थे। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शंस की बात करें तो 2.0 का ग्रॉस कलेक्शन 620 करोड़ हो चुका है। यहां फ़िल्म ने 'पद्मावत' को पीछे छोड़ा है, जिसने ₹560 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था।


comments