हरियाणा के नगर निगम चुनाव में भाजपा का परचम, पांचों मेयर जीते

By: Dilip Kumar
12/19/2018 5:30:50 PM
नई दिल्ली

हरियाणा में पांच प्रमुख शहरों के नगर निगम चुनावों में भाजपा का जलवा रहा। भारतीय जनता पार्टी ने पांचों शहरों के मेयर पद जीत लिया है। भाजपा ने पानीपत, हिसार, यमुनानगर, रोहतक और करनाल में शानदार जीत हा‍सिल की है। पानीपत में मुकाबला एकतरफा रहा और भाजपा की भारी मतों से जीत हुई। करनाल, हिसार और यमुनानगर नगर निगमों के मेयर पद पर भी भाजपा ने जीत हा‍सिल की है। पार्षद के चुनाव में भी भजपा का जलवा दिखा है।

नगर निगम चुनाव के लिए मतदान 16 दिसंबर को हुआ है। मतगणना आज सुबह ठीक आठ बजे शुरू हुई। इसके साथ कैथल जिले की पुंडरी और फतेहाबाद की जाखल मंडी नगरपालिका के लिए मतगणना भी हो रही है। मेयर चुनाव में भाजपा ने सभी पांचों शहरों में जीत दर्ज की। हिसार से गौतम सरदाना विजेता घोषित किए गए। सरदाना ने कांग्रेस समर्थित रेखा ऐरन को 28091 वोट से हराया। यमुनानगर से भाजपा के मदन सिंह, पानीपत से अवनीत कौर, करनाल से रेणु बाला विजेता बने हैं। रोहतक में भी भाजपा प्रत्याशी मनमोहन की जीत हुई।

 


comments