मध्यप्रदेश : अशोक बर्णवाल मुख्‍यमंत्री के प्रमुख सचिव बनाए गए

By: Dilip Kumar
12/19/2018 7:38:09 PM
नई दिल्ली

मध्यप्रदेश प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही मुख्‍यमंत्री सचिवालय से जुड़े अधिकारियों की पदस्‍थापना के साथ ही कुछ अधिकारियों के दायित्‍व भी बदल दिए गए हैं। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए। अशोक बर्णवाल मुख्‍यमंत्री के प्रमुख सचिव बनाए गए हैं। 31 दिसंबर को मुख्य सचिव बीपी सिंह भी रिटायर हो रहे हैं।

अशोक बर्णवाल : प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री तथा प्रमुख सचिव मप्र शासन, लोक सेवा प्रबंधन विभाग

प्रमोद अग्रवाल  : प्रमुख सचिव, मप्र शासन, नगरीय विकास एवं आवास विभाग, प्रशासक राजधानी परियोजना प्रशासन, मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड

विवेक अग्रवाल  :  प्रमुख सचिव मप्र शासन, लोक स्वास्थय यांत्रिकी विभाग. प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश जल निगम

हरिरंजन राव  : प्रमुख सचिव मप्र शासन, पर्यटन विभाग, तकनीकि शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग

 रेनू तिवारी  :  सचिव मप्र शासन, संस्कृति विभाग, आयुक्त-सह-संचालक स्वराज संस्थान एवं न्यासी सचिव भारत भवन

पी नरहरि  :  सचिव मप्र शासन, जनसंपर्क विभाग, विमानन विभाग तथा आयुक्त जनसंपर्क एवं प्रबंध संचालक मप्र माध्यम तथा आयुक्त विमानन


comments