ट्रेन-18 पर पथराव, खिड़कियों के शीशे टूटे

By: Dilip Kumar
12/20/2018 3:59:40 PM
नई दिल्ली

ट्रेन-18 दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से रवाना होने के बाद दोपहर 2:18 बजे आगरा कैंट स्टेशन पहुंची। ऐसे में फाइनल ट्रायल को सफल बताया जा रहा है। इस दौरान ट्रेन-18 की रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटा रही। वहीं, रास्ते में अज्ञात लोगोें ने ट्रेन पर पथराव किया, जिससे खिड़कियों के शीशे टूटने की बात सामने आई है। इससे पहले फाइनल ट्रायल के तहत बृहस्पतिवार को ट्रेन-18 दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से आगरा कैंट के लिए रवाना हुई। दिल्ली से आगरा सफर के दौरान कुछ लोगों ने ट्रेन पर पथराव किया, जिससे खिड़कियों की शीशे टूट गए। दिल्ली से आगरा के लिए 12.15 पर सफदरजंग से रवाना हुई थी।

इंटीग्रल कोच फैक्ट्री के जीएम ने ट्वीट किया है। वहीं, ट्रेन-18 ने 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार भरी। रेलवे की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 181 किलोमीटर प्रति घंटे रही। वहीं, फाइनल ट्रायल के दौरान ट्रेन 18 पर हुए पथराव को लेकर रेलवे प्रशासन से चिंता जताई है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, ट्रायल के दौरान सर्वाधिक गति 181 किलोमीटर प्रति घंटे रही। वहीं पहले कहा गया था कि ट्रेन 18 अधिकतम 200 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी। बृहस्पतिवार दोपहर 12.15 बजे सफदरजंग रेलवे स्टेशन से ट्रेन रवाना हुई। एक बजे पलवल पहुंचने के बाद दोपहर 2.18 बजे आगरा कैंट पहुंची। वापसी में आगरा कैंट से दोपहर 3.10 बजे रवाना होकर शाम 5.05 बजे सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।


comments