भाजपा ही बनवाएगी राम मंदिर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

By: Dilip Kumar
12/23/2018 6:36:39 PM
नई दिल्ली

 देश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ही ऐसी पार्टी है जिसने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिये कटिबद्धता जाहिर की है जबकि अन्य पार्टियां आस्था से जुड़े इस मसले पर सिर्फ भ्रम फैला रही है। लखनऊ के स्मृति उपवन में रविवार को युवा कुंभ के उद्धाटन समारोह को संबोधित करते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि ने कहा हम उस दल से ताल्लुक रखते है जो कभी ना कभी राम मंदिर का निर्माण करायेगा। अन्य दलों ने तो जनेऊ और गोत्र की बात कर लोगों को भ्रमित कर रखा है।

उन्होंने युवाओं को आश्वस्त किया कि वे राम मंदिर निर्माण को लेकर किये जा रहे आंदोलन से जुड़ेंगे और उसमें अपनी हिस्सेदारी तय करेंगे। विपक्ष पर हमला बोलते हुये योगी ने कहा कुछ लोग अब जनेऊ और गोत्र की बात करने लगे है लेकिन उन लोगों ने कभी राम और कृष्ण के अस्तित्व पर विश्वास नही किया। समारोह के दौरान कुछ युवाओं ने नारे लगाये “ जो मंदिर बनायेगा, वोट उसी को जायेगा” और राज तिलक की करो तैयारी,आ रहे है भगवाधारी।”

समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यवाह कृष्ण गोपाल ने कहा कि हिन्दू दुनिया भर में सबसे अधिक धर्मनिरपेक्ष हैं। उन्होने कहा बहुसंख्यक हिन्दू आबादी ने इस देश को धर्मनिरपेक्ष बनाने में महती भूमिका अदा की है। यही समुदाय है जिसने देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्य बनाये रखा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले साल प्रयागराज में कुंभ मेला भव्य और ऐतिहासिक होगा। कुंभ में श्रद्धालुओं को शुद्ध गंगा जल मिलेगा। कुंभ को महिला और पयार्वरण विरोधी करार देने के विपक्ष के कथित बयानों पर कटाक्ष करते हुये उन्होने कहा “ दुनिया में भारतीय संस्कृति को सबसे अधिक पयार्वरण प्रेमी माना गया है। यह हमारी संस्कृति है जिसने गंगा और गाय को मां का दर्जा दिया है। अब तो यूनेस्को ने भी कुंभ को मान्यता प्रदान कर दी है। उन्होने कहा कि करीब 400 साल पहले मुगल बादशाह अकबर के शासनकाल से बंद पड़े अक्षय वट के दर्शन इस बार कुंभ में आने वाले स्नानार्थियों को सुलभ होंगे।


comments