बलिया से है मॉरीशस प्रधानमंत्री का नाता, 24 जनवरी को रसड़ा आएंगे जगन्नाथ

By: Dilip Kumar
12/23/2018 9:54:47 PM
नई दिल्ली

बलिया@राकेश उपाध्याय। मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ अपनी पुश्तैनी जड़ें तलाशने के लिए अगले माह जनवरी में बलिया आएंगे। इससे पहले उन्होंने भारत में मॉरीशस के उच्चायुक्त जगदीश्वर गोवर्धन को यहां भेज दिया है। मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवींद जगन्नाथ के खान्दान्न की तलाश में शनिवार को शाम मॉरीशस के दिल्ली स्थित हाईकमिश्नर जगदीश्वर गोर्वधन रसड़ा पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों से उनके पूर्वजों के बारे में जानकारी हासिल की। बाद में डाकबंगला में वे पत्रकारों से भी रूबरू हुए।

उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री प्रवींद जगन्नाथ के कुनबे की तलाश में पुन: रसड़ा आए हैं। प्रधनमंत्री यह मानते हैं कि व्यापक दृष्टि से रसड़ा ही हमारा मूल कुनबे का स्थान है। इस जगह के दर्शन और यहां के माटी को मस्तक पर लगाने व भोजपुरी समाज से मिलने की ललक के साथ 24 जनवरी 2019 को पीएम अपने पूरे परिवार के साथ रसड़ा आएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि वे खुद रसड़ा में ही विश्राम के बाद रविवार को वे अधिकारियों के साथ रसड़ा क्षेत्र के कई गांवों में जाकर लोगों से मिलेंगे और प्रधानमंत्री के कुनबे की तलाश जारी रखेंगे। बताया कि हमारे यहां अब गांव स्मार्ट विलेज हो गए हैं और स्मार्ट सिटी की बराबरी में खड़े हो रहे हैं। भारत भी स्मार्ट विलेज की दिशा में लगातार अग्रसर हो रहा है।

चार पीढ़ी पहले पुरखे थे गिरमिटिया मजदूर

उच्चायुक्त जगदीश्वर गोवर्धन ने बताया कि, चार पीढ़ी पहले प्रधानमंत्री प्रविंद के पूर्वज गिरमिटिया मजदूर थे। उनके पूर्वज विदेशी अपनी पत्नी बतसिया देवी के साथ 26 मार्च 1873 में कलकत्ता से जल मार्ग से होते हुए मॉरीशस गए थे। इन्हीं के पीढ़ी के अनिरुद्ध जगन्नाथ प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति बने। उनके बेटे प्रविंद जगन्नाथ आज पीएम हैं। बताया कि प्रधानमंत्री प्रविंद ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने पूर्वजों की तलाश कराने की इच्छा जताई थी। लेकिन अभी पता नहीं लग सका है। उच्चायुक्त ने जिला प्रशासन व रसाड़ा तहसील क्षेत्र में रहने वाले लोगों से बाकी पूर्वजों की तलाश में मदद करने का अनुरोध किया है।

24 जनवरी 2019 को अपने पूरे परिवार के साथ रसड़ा आएंगे पीएम प्रवीण जगन्नाथ

डीएम भवानी सिंह ने बताया कि 24 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस वाराणसी में मनाया जाएगा। जिसमें मॉरीशस के प्रधानमंत्री शामिल होंगे। वहीं से वह बलिया पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री प्रविंद के पूर्वजों का रसड़ा में होने का साक्ष्य मिला है। उसी की रिपोर्ट पर उच्चायुक्त आए थे। उस समय बलिया गाजीपुर में था। परिवार को ढूंढा जा रहा है।


comments