श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ

By: Dilip Kumar
12/27/2018 2:35:16 PM
नई दिल्ली

फिरोजाबाद@कृष्ण गोपाल उपाध्याय उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद मैं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ आज रामलीला मैदान में कलश यात्रा के साथ हो गया। कलश शोभायात्रा का शुभारंभ राधाकृष्ण मंदिर से हुआ। जो कि घंटाघर, गंज मौहल्ला, डाकखाना चैराहा, कोटला रोड होते हुये रामलीला मैदान पर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

कलश यात्रा के दौरान वृंदावन धाम से पधारे भागवत भास्कर बाल आचार्य ब्रह्रमाचारी आनन्दन चेतन जी महाराज का रथ भी चल रहा था तो राधा कृष्ण भगवान के स्वरूप भी दूसरी झांकी में विराजमान थे। मुख्य यजमान जैन नगर निवासी श्रीमती मंजू अग्रवाल एवं मनोज अग्रवाल, मुख्य यज्ञपति जलेसर रोड रामकृष्ण नगर निवासी श्रीमती ऊषा देवी गुप्ता एवं कामता प्रसाद गुप्ता कलश यात्रा में शामिल रहे।

इस दौरान व्यवस्थापक समिति से नेता जी राकेश यादव, व्यापारी नेता पवन गुप्ता, संजय पोरवाल, शशीकांत शर्मा, अजय अग्रवाल, रतन सिंह यादव, राजेश तौमर, पं. मनीष कौशल, मुकेश प्रजापति, दिनेश प्रजापति, भुवनेश गुप्ता, अंकित पालीवाल, नितिन अग्रवाल संग काफी संख्या में श्रद्धालु कलश यात्रा में मौजूद रहे।


comments