नक्सलियों की जनअदालत : ढुल्लू महतो की टाइगर फोर्स को पीटा

By: Dilip Kumar
12/27/2018 4:55:35 PM
नई दिल्ली

नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो के समर्थक पिता-पुत्र की पिटाई कर दी है। उनकी कार को जला दिया। नक्सलियों ने बुधवार की रात खुखरा थाना क्षेत्र के बदगावां के जनअदालत लगाकर मुखिया गिरिजा शंकर महतो और उनके पुत्र ओमप्रकाश महतो की पिटाई की।

गिरिजा शंकर के पुत्र ओमप्रकाश महतो ढुल्लू महतो के संगठन टाइगर फोर्स के पीरटांड़ प्रखंड अध्यक्ष हैं। घटना के बाद से महतो परिवार के सदस्य डरे-सहमे हैं। घटना को लेकर मुखिया का कहना है कि रात में नक्सली दस्ता के 50-60 सदस्य आये थे। दस्ते में कुछ महिला नक्सली भी थी।


comments