तीन संस्कृत शिक्षण संस्थानों को मिलेगा केंद्रीय विवि का दर्जा

By: Dilip Kumar
1/2/2019 2:44:07 AM
नई दिल्ली

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने संस्कृत की पढ़ाई कराने वाले तीन डीम्ड विश्वविद्यालयों को केंद्रीय विवि का दर्जा देने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसकी जानकारी केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह ने सोमवार को दी। इनमें राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान नई दिल्ली, श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ नई दिल्ली व राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ तिरुपति शामिल हैं।

संसद को दिए गए लिखित जवाब में मंत्री ने कहा, 'संस्कृत के विद्वानों और शिक्षाविदों की लगातार मांग पर मंत्रालय ने डीम्ड विश्वविद्यालयों को केंद्रीय विवि में तब्दील करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसका उद्देश्य संस्थानों को संस्कृत शिक्षण के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित करना है। इसके लिए एक कैबिनेट नोट भी तैयार किया गया है।


comments