नेपाल में महिला सुरक्षा को 'हैलो सीएम' मोबाइल एप लांच

By: Dilip Kumar
10/30/2018 12:37:46 PM
नई दिल्ली

नेपाल@जनकपुरधाम। नेपाल प्रदेश नंबर दो सरकार ने 'हैलो सीएम' मोबाइल एप लांच किया। इस एप के माध्यम से महिला प्रदेश में सुरक्षित महसूस करेगी। जनकपुरधाम में नेपाल प्रदेश दो राज्य पुलिस कार्यालय में सामुदायिक पुलिस भागीदारी कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री लालबाबू राउत ने हैलो एप को प्रचारित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह एप महिलाओं पर होने वाली ङ्क्षहसा को कम करने में प्रभावी भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि एप के संबंध में ग्रामीण महिलाओं को जानकारी देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के कानून मंत्री ज्ञानेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि यह एप महिलाओं की सुरक्षा में बेहतर मददगार साबित होगा। एप निर्माता इंजीनियर आदित्य राज ने कहा कि एप चलाने के लिए इंटरनेट एप्लिकेशन की कोई जरूरत नहीं है। राज्य सरकार के सहयोग से तैयार एप की मदद से, महिलाएं असुरक्षित होने या खतरे की आशंका की जानकारी पुलिस को दे सकती हैं।

सूचना मिलते हीं पुलिस वहां पहुंचकर उनकी मदद करेगी। इसी तरह आपातकालीन मोबाइल नंबर मसलन पुलिस, एंबुलेंस, आपातकालीन सहायता कक्ष से निकटतम पुलिस स्टेशन में तुरंत संपर्क कर मदद ले सकती हैं। एक बार यह ऐप एंड्रॉइड मॉड्यूल में डाउनलोड हो जाने के बाद काम करने लगेगा।


comments