मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड को दी दीपोत्सव की शुभकामनाएं

By: Dilip Kumar
11/7/2018 3:26:39 PM
नई दिल्ली

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दीपों के पर्व दीपावली पर प्रदेश के लोगों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं. सोशल मीडिया ट्विटर के माध्यम से सीएम ने समस्त झारखंडवासियों को दीपावली पर अनंत मंगलकामनाएं दी हैं. श्री दास ने ट्वीट किया है कि दीपोत्सव पर वह प्रदेश और प्रदेश के लोगों की सुख, समृद्धि और सफलता की कामना करते हैं. उन्होंने झारखंड के लोगों से अपील की है कि सभी लोग इस दीपावली मिलकर झारखंड से गरीबी रूपी अंधकार को मिटाने का संकल्प लें.

उन्होंने लिखा, ‘आइए, हम सब झारखंड से गरीबी मिटाने का प्रण लें. झारखंड लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे.’ उन्होंने मां लक्ष्मी से प्रार्थना की कि झारखंड के सभी लोगों के जीवन में सुख और समृद्धि आये.




comments