‘रेलवे के विकास में स्टेशन मास्टरों की बड़ी भूमिका’

By: Dilip Kumar
11/28/2018 5:26:15 PM
नई दिल्ली

नई दिल्ली। ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स असोसिएशन का महासम्मेलन और 48वीं द्विवार्षिकी आम सभा का आयोजन तालकटोरा स्टेडियम में हुआ। पूरे देश से आए तीन हजार से अधिक रेलवे स्टेशन मास्टर्स इसमें मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने की। उन्होंने कहा कि स्टेशन मास्टर भारतीय रेलवे का प्रतिनिधित्व करते हैं और रेलवे के विकास में इनकी बड़ी भूमिका है। ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स असोसिएशन रेल के विकास की धुरी है।

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी, मुख्य परिचालन प्रबंधक राजीव सक्सेना, रेलवे कमिटी के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा और गुमान सिंह, एनएफआईआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महासम्मेलन को संबोधित किया। कार्यक्रम में सफेद यूनिफॉर्म में स्टेशन मास्टर मौजूद रहे, जो मुख्य आकर्षण के केंद्र थे। महिला स्टेशन मास्टर भी इसमें शामिल हुईं। 


comments