कोका कोला का झारखंड में प्लांट लगाने का प्रस्ताव

By: Dilip Kumar
11/29/2018 5:58:48 PM
नई दिल्ली

रांची। झारखंड के किसानों को विश्व बाजार से जोड़ने, किसानों की आय दोगुनी करने और झारखंड को पूर्वी भारत के फूड प्रोसेसिंग हब के रूप में स्थापित करने के बहुआयामी उद्देश्य से रांची में किसानों के महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। खेलगांव के टानाभगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित ग्लोबल एग्रीकल्चर एंड फूड समिट 2018 की शुरुआत केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने की। इस मौके पर सीएम रघुवर भी मौजूद थे। इस समित में शिरकत करने के लिए हजारों किसान व विदेशी डेलीगेट्स भी पहुंचे हैं। केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि पहली बार एक ऐसा मुख्यमंत्री मिला है, जिसका जीवन झारखंड के किसानों के लिए समर्पित है।

कोका कोला ने झारखंड में प्लांट लगाने का दिया प्रस्ताव

ग्लोबल समिट में कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट इश्तियाक अमजद ने कहा कि कंपनी झारखंड में नया प्रोजेक्ट शुरू करना चाहती है। फूड समिट के माध्यम से हम इस पर आगे बात बढ़ाएंगे। कोकोकोला भारत और झारखंड के लिए एक लोकल कंपनी की तरह साथ मिलकर काम करेगी। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि हर दो साल में इस तरह की समिट होगी। रघुवर दास ने कहा कि किसानों को एक साल के लिए बिना ब्याज के ऋण मिलेगा। सरकार बैंकों का ब्याज चुकाएगी।

किसानों के लिए अलग से बिजली का प्रबंध होगा। गरीबों को दो-दो गाय 90 प्रतिशत सब्सिडी पर दी जा रही है। योजना जारी रहेगी। नील क्रांति के बाद श्वेत क्रांति की तैयारी है। 100 किसानों को फिर इसराइल भेजा जाएगा। इनमें 50 महिलाएं होंगीं। पलायन का कलंक खत्म करना होगा। 2022 तक किसान दोगुनी नहीं चार गुना आमदनी का रिकॉर्ड बनाने का संकल्प लें।


comments