'शेर के बच्चे ने दिखा दिया 56 इंच का सीना'

By: Dilip Kumar
2/26/2019 3:25:32 PM
नई दिल्ली

पुलवामा हमले का बदला लेने के लिए पीओके में भारत की एयर स्ट्राइक ने देशवासियों में जोश भर दिया है। भाजपाई मंत्री अनिज विज ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि शेर के बच्चे ने अपना 56 इंच का सीना दिखा दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने जो कहा, करके दिखाया। दुश्मन को उसके घर में घुसकर ढेर किया। आज स्वायत्त संस्थाओं पर नहीं, बल्कि पाकिस्तान पर हमला      हुआ है।

शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल जीएस सलारिया के पिता रिटायर्ड कर्नल स्वर्ण सिंह सलारिया के लिए आज खुशी का दिन है। पीओके में एयर स्ट्राइक के बाद वे बेहद खुश हैं। उन्होंने इसका जश्न मनाया और मिठाई बांटी। उन्होंने अपने बड़े भाई रिटायर्ड सागर सिंह सलारिया को मिठाई खिलाकर इसकी बधाई दी।

दोनों भाइयों ने कहा कि देश को इंदिरा गांधी के बाद माद्दा रखने वाला दूसरा नेता मिला है। सुबह चार बजे जहाजों की आवाज सुनी तो महसूस हो गया था कि कुछ होने वाला है और वो हो भी गया। इसे कहते हैं, दुश्मन को उसी के घर में घुसकर ढेर करना। आज की स्ट्राइक का सारा श्रेय मोदी सरकार को जाता है।

बता दें कि रिटायर्ड कर्नल स्वर्ण सिंह सलारिया 1965 और 1971 का युद्ध लड़ चुके हैं। वहीं उनके बड़े भाई रिटायर्ड सागर सिंह सलारिया 1962, 1965 और 1971 का युद्ध लड़ चुके हैं। आज भी उनके दिल में देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा कम नहीं हुआ है।


comments