कांग्रेस के लिए रामलला काल्पनिक : स्मृति ईरानी

By: Dilip Kumar
1/4/2019 6:11:33 PM
नई दिल्ली

एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का जोरदार स्वागत किया गया। गौरीगंज में एक निजी ढाबे पर भाजपा नेताओं ने स्मृति ईरानी का स्वागत किया। यहां से संयुक्त जिला अस्पताल पहुंची स्मृति ने फीता काटकर सीटी स्कैन सेंटर का शुभारंभ किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का राम लला से कोई वास्ता नहीं है। उनकी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में रामलला के न होने का एफिडेविट दिया है। राहुल गांधी के लिए धर्म तब चुनावी एजेंडा है,जब उनके सिर पर चुनाव आता है। वे धर्म के तवे पर रोटियां सेंकते हैं। अगर वे करप्शन की बात करते हैं तो उन्हें बताना चाहिए कि मिशेल किस इटैलियन लेडी और बेटे आर का नाम ले     रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज अमेठी में यूपीए की दस साल के सरकार के बाद पहला सीटी स्कैन सेंटर तब खुल रहा है जब भाजपा की सरकार आई। यह साफ हो गया है कि राहुल गांधी विकास को लेकर भाजपा पर तंज कसते हैं लेकिन आज यह साफ हो गया है कि राहुल गांधी ने 15 साल सांसद रहते हुए कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि राफेल पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश और संसद में भाजपा के पक्ष रखने के बावजूद ये सत्य उनकी समझ नहीं आ रहा। वे झूठ के सहारे अपनी राजनीति करना चाह रहे। उनके लिए ये विषय इतना महत्वपूर्ण नहीं है। अगर होता तो कांग्रेस के सांसद देश की स्पीकर पर कांग्रेस के नेता कागज न फेंकते। उन्होंने कहा कि 2014 में हमने जनता से वायदा किया था कि राहुल गांधी के दर्शन बार-बार होंगे। आज वही हो रहा है।


comments