सीतामढ़ी : जनता दल यू कार्यकर्ताओं को दिए गए विकास कार्य से संबंधित फोल्डर

By: Dilip Kumar
1/11/2019 2:31:28 AM
नई दिल्ली

जिला जनता दल यू कार्यालय में गुरुवार को प्रखंड अध्यक्षों की विशेष बैठक जिलाध्यक्ष राणा रणधीर ¨सह चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पंचायत अध्यक्षों के नाम प्रदेश द्वारा उपलब्ध कराए गए नेम प्लेट, झंडा तथा दो-दो रजिस्टर मुहैया कराया गया। इसके साथ ही सभी को सरकार द्वारा कराए गए विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित फोल्डर उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ज्याउद्दीन खां ने संबोधित करते कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को प्रदेश से जारी दिशा निर्देशों को अक्षरश: पालन करना चाहिए।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी पंचायत अध्यक्ष उपलब्ध कराए गए नेम प्लेट को घरों पर लगाएं तथा झंडे को अपने घरों पर टांगे। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से सभी योजनाओं की जानकारी पंचायत के लोगों तक पहुंचाने पर बल दिया। कहा कि 15 से 30 जनवरी तक सभी पंचायत एवं वार्ड कमिटी की संयुक्त बैठक होनी है। इसके लिए निर्धारित तिथि को राज्य पार्टी कार्यालय को 14 जनवरी तक भेजना है।

बैठक में केंद्र सरकार द्वारा दस प्रतिशत आरक्षण सवर्णों को दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई एवं इसके लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया गया। बैठक में उपाध्यक्ष अरुण कुमार ¨सह, चंदेश्वर नारायण ¨सह, कैलाश बिहारी मिश्र, जितेंद्र पटेल, रामप्रवेश भगत, राघवेंद्र कुमार ¨सह, सत्येंद्र नारायण ¨सह, ओमप्रकाश राय, अली, जमालुद्दीन दानिश, मुमताज, जफरूल्लाह खां, राजगीर ¨सह कुशवाहा, अजय मंडल, अरुण कुमार ठाकुर, तेज नारायण यादव आदि मौजूद थे।


comments