'मेरे पिता ने पूरे देश की महिलाओं का किया अपमान'

By: Dilip Kumar
1/13/2019 1:11:18 AM
नई दिल्ली

केंद्रीय मंत्री और लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान ने राबड़ी देवी का बिना नाम लिए ही एेसी बात बोल दी है कि अब उनके खिलाफ उनकी बेटी ने ही मोर्चा खोल दिया है। अपने पिता रामविलास पासवान के अंगूठा छाप वाले बयान से उनकी बेटी आशा पासवान बेहद नाराज हैं और उन्होंने कहा है कि पापा को माफी मांगनी पड़ेगी, उन्होंने महिला समाज को अपमानित किया है।

आशा पासवान का कहना है कि उनके पिता ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर निशाना साधते हुए ही उन्हें ही अंगूठा छाप कहा है। एेसा कहकर उन्होंने पूरे महिला समाज को अपमानित किया है, मेरी मां को अपमानित किया है। इसके लिए रामविलास पासवान को राबड़ी देवी से मांफी मांगनी होगी नहीं तो उनके खिलाफ मैं आंदोलन करूंगी।

आशा पासवान ने कहा कि पापा ने माफी नहीं मांगी तो वो लोजपा दफ्तर के बाहर धरने पर बैठेंगी साथ में उनके संसदीय क्षेत्र हाजीपुर में उनके खिलाफ प्रचार भी करेंगी। दरअसल शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा था कि नारा लगाते-लगाते लोग अंगूठा छाप को भी सीएम बना देते हैं। अपने पिता का जिक्र करते हुए आशा ने कहा कि मेरी मां को अंगूठा छाप होने के कारण ही उन्होंने छोड़ा था।

पिता के इस बयान के बाद आशा ने कहा कि मैं उनको सबक सिखा दूंगी। मेरे पिता ने सिर्फ एक नहीं बल्कि देश भर की महिलाओं का अपमान किया है। अब मैं उनके खिलाफ एलजेपी कार्यालय के सामने धरना दूंगी और हाजीपुर तक जाकर बताउंगी की अंगूठा छाप क्या होती है?


comments