सपा-बसपा गठबंधन को भाजपा करेगी परास्त : संदीप सिंह

By: Dilip Kumar
1/14/2019 8:53:17 PM
नई दिल्ली

बुलंदशहर@रविन्द्र कुमार शर्मा-अनिल तोमर। शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा-बसपा के गठबंधन को भाजपा परास्त करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा फिर से केंद्र की सत्ता हासिल करेगी। उन्होंने शिक्षक संगठनों की समस्याओं का समाधान करने पर जोर दिया। शहर के जेपी जनता इंटर कालेज में रविवार को भाजपा का क्षेत्रीय सम्मेलन (शिक्षक प्रकोष्ठ) आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडे, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी सहित कई नेताओं को आमंत्रित किया गया लेकिन वह नहीं आ सके। कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष दया शंकर ¨सह ने कहा कि शिक्षकों का आदर ही सर्वोच्च सम्मान है।

उन्होंने सरकार की सुकन्या समृद्धि, उज्ज्वला और स्वच्छ भारत मिशन आदि का बखान किया। भाजपा जिला प्रभारी वाईपी ¨सह ने भारतीय संस्कृति और शिक्षा का महत्व बताया। शिक्षा राज्य मंत्री संदीप ¨सह ने कहा कि शिक्षक की समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में प्रभावी कदम उठा रही है। नकल रोकने से लेकर परीक्षा परिणाम देने में सुधार किए गए हैं। तंज कसा कि जो पार्टियां हमेशा आपस में लड़ती-झगड़ती रहीं। अब उनके पास गठबंधन ही एकमात्र विकल्प बचा है। भाजपा विपक्षी गठबंधन को परास्त कर देगी। इस अवसर सांसद डा. भोला ¨सह, विधायक अनिल शर्मा, देवेंद्र ¨सह लोधी, अनिता लोधी, जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, मुंशीलाल गौतम, डीके शर्मा, श्यामलाल, कुलदीप शर्मा, सुनील शर्मा, राजीव शर्मा, आरती शर्मा, डा. नवेंद्र गौड़ आदिमौजूद रहे।


comments