शिवपाल यादव की पार्टी को मिला 'चाबी' चुनाव चिह्न

By: Dilip Kumar
1/14/2019 10:21:13 PM
नई दिल्ली

शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) को चुनाव आयोग ने चुनाव चिह्न मिल गया है। इसके साथ ही आमचुनाव के लिए प्रसपा की तैयारियां भी परवान चढ़ेंगी।आपको बता दें कि शिवपाल यादव ने कल ही कांग्रेस के साथ गठबंधन कर यूपी में चुनाव लड़ने की बात कही थी। जिसके बाद उन्होंने तैयारियां को और पुख्ता करते हुए पार्टी की राज्य कार्यकारिणी पदाधिकारियों की सूची भी जारी कर     दी थी।

प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन के एलान के बाद सियासी हलचल बढ़ गई है। सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं और खुद को ताकतवर और दूसरे को कमजोर बता रहे हैं। शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी अध्यक्ष शिवपाल ने रविवार को कांग्रेस की तरफ गठबंधन के लिए दोस्ती का हाथ बढ़ा दिया। दूसरी तरफ पार्टी ने प्रदेश पदाधिकारियों की लिस्ट जारी कर संगठन को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है।


comments