कुछ लाेगों ने गद्दी पर बैठ इतना कमा लिया कि जेल जाना पड़ा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

By: Dilip Kumar
4/10/2019 5:49:04 PM
नई दिल्ली

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भागलपुर लाेकसभा क्षेत्र के जगदीशपुर में एनडीए प्रत्याशी अजय मंडल अाैर बांका में गिरिधारी यादव के पक्ष में चुनावी सभाअाें काे संबाेधित किया। उन्हाेंने कहा कि कुछ लोग केवल मेवा खाने और पैसा कमाने के लिए ही गद्दी पर बैठते हैं। गद्दी पर बैठकर इतना पैसा कमा लिया कि उन्हें जेल जाना पड़ गया। जगदीशपुर के लोकनाथ हाईस्कूल मैदान में करीब आधा घंटा के संबाेधन में उन्हाेंने महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा अाैर अपनी 13 साल की उपलब्धियाें काे गिनाया। उन्हाेंने कहा कि बिहार में हर क्षेत्र में काम हुआ है। केंद्र सरकार ने 50 हजार कराेड़ रुपए दिए। इससे सड़कों की मरम्मत की गई। सात निश्चय के तहत सभी काम को 2020 तक पूरा कर लिया जाएगा।

बिहार में सबसे पहले पंचायती राज में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया गया। सरकारी सेवाओं में उन्हें 35 फीसदी आरक्षण देकर उनको आगे बढ़ाया। एक समय था कि यहां की महिलाएं घर से बाहर नहीं निकल पाती थीं। आज लाखों महिलाएं घर से निकल कर काम कर रही हैं। पहले बहुत कम लड़किया पढ़ने के लिए स्कूल जाती थीं। साइकिल और पोशाक याेजना लागू हाेने के बाद अब लड़कियां झुंड में साइकिल से निकलती हैं। आज पढ़ने के मामले में लड़कियां भी लड़के के बराबर हो चुकी हैं। अब लड़कियों को जन्म से ग्रेजुएशन करने तक 54100 रुपए मिलेंगे। अब हर एक पंचायत में हाईस्कूल की व्यवस्था की जा रही है।

शराबबंदी पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले पति शराब पीकर घर आते थे और दिखने में क्रूर लगते थे। कई बार तो वे पत्नी की पिटाई भी कर देते थे। शराबबंदी के बाद पति जल्दी घर भी आते हैं और सब्जी लेकर आते हैं। साथ ही हंसते-बोलते अच्छे लगते हैं। मैंने महिलाओं की मांग पर ही राज्य में शराबबंदी लागू की। शराबबंदी के बाद गांवों का माहौल बदला है।


comments