केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने दाखिल किया नामांकन

By: Dilip Kumar
4/10/2019 6:07:35 PM
नई दिल्ली

केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्‍हा ने बुधवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। उन्‍होंने नामांकन से पूर्व हजारीबाग में रोड शो भी किया। उनके साथ मुख्यमंत्री रघुवर दास और केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु भी थे। हजारीबाग से वापस लौटने के बाद सुरेश प्रभु रांची में प्रदेश भाजपा कार्यालय जाएंगे। शाम में वे नई दिल्ली वापस लौट जाएंगे।

आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एनडीए के प्रत्याशी की जीत के लिए काम करने का आह्वान किया है। वे मंगलवार को पार्टी कार्यालय में कांके, खिजरी और हटिया विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रांची संसदीय सीट से एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करनी है।


comments