कान्स 2019 : रेड कार्पेट पर पहुंची हुमा कुरैशी

By: Dilip Kumar
5/20/2019 3:59:07 PM
नई दिल्ली

हुमा कुरैशी ने कान्स रेड कार्पेट पर इस साल अपनी पहली मौजूदगी दर्ज करवाई। प्रियंका चोपड़ा जोनस की तरह उन्होंने हॉलीवुड रेट्रो लुक अपनाया। इस मौके के लिए हुमा ने गौरव गुप्ता का डिजाइनर ग्रे रफल्ड गाउन पहना था। हुमा ने कान्स रेड कार्पेट लुक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। उन्होंने रेड कार्पेट लुक के लिए लाइट मेकअप और ब्लू ईयररिंग्स पहनें थे। हुमा ने बेहद खूबसूरत अंदाज में मीडिया का स्वागत किया।

हुमा कुरैशी

इससे पहले उन्हें चोपार्ड पार्टी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के साथ स्पॉट किया गया था। इस दौरान वो ब्लैक गाउन में नजर आईं थी।  इसके अलावा उन्हें ब्लैक ऑफ शोल्डर गाउन में भी देखा गया था। इस ऑफ शोल्डर ड्रेस में हुमा बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। हुमा से पहले प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, कंगना रनोट, हिना खान और ऐश्वर्या राय बच्चन ने रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।


comments