एग्जिट पोल से एनडीए उत्साहित, मोदी का शानदार स्वागत

By: Dilip Kumar
5/21/2019 9:39:12 PM
नई दिल्ली

एग्जिट पोल में वापसी के संकेत देख एनडीए गदगद है। इस दौरान मतगणना से पहले आज केंद्रीय मंत्रियों की बैठक के बाद डिनर का आयोजन कराया है। इस डिनर पार्टी का आयोजन दिल्ली के अशोका होटल में हो रहा है। यहां पीएम मोदी समेत गठबंधन के तमाम नेता मौजूद हैं। इस पार्टी में शामिल होने के लिए शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे भी पहुंच हैं। गठबंधन के तमाम नेताओं ने पीएम मोदी की शानदार स्वागत की।

इससे पहले एनडीए की भाजपा कार्यालय में बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उनका स्वागत किया। इससे पहले केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, मेनका गांधी और वीके सिंह भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस बैठक में नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी और हरसिमरत कौर बादल भी मौजूद रहे। इसके अलावा लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान ने भी इस बैठक में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की।

बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्रियों और राजग नेताओं के साथ इस बैठक में पिछली सरकार की उपलब्धियों और काम करने के तरीके के बारे में चर्चा होगी। इस दौरान बताया जाएगा कि कैसे सरकार ने जनता को केंद्र में रखकर योजनाएं बनाई और उन्हें लाभार्थियों तक पहुंचाना सुनिश्चित कराया। इसी कारण लोगों का भरोसा सरकार के प्रति बढ़ा, लेकिन पिछले पांच साल में जनता की मूलभूत जरूरतों को ही पूरा करने में बीत गया, अब उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने का समय गया है।

इसके लिए राजग के सभी घटक दलों को पिछली बार की तरह एकजुट होकर काम करना होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री खुद अगले पांच साल के लिए घोषित लक्ष्यों के बारे में जानकारी दे सकते हैं। जिनमें 2022 तक सभी को पक्का मकान उपलब्ध कराना और किसानों की आय दोगुनी करने जैसी महात्वाकांक्षी लक्ष्य शामिल होंगे।


comments