26 को होगा सरकार बनाने का दावा, शाम को देश को संबोधित करेंगे मोदी

By: Dilip Kumar
5/23/2019 2:14:33 PM
नई दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी देश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। 2014 के मुकाबने पीएम मोदी को इस बार जनता का और अधिक प्यार मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 6 बजे देश को संबोधित करेंगे। बता दें कि भारतीय जनतीा पार्टी 26 मई को सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। वहीं, शाम को 5.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में बाजपा के दफ्तर जाएंगे।

पीएम मोदी के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत कई बड़े नेता और केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी भाजपा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

 


comments