उन्नाव लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार साक्षी महाराज जीते

By: Dilip Kumar
5/23/2019 2:31:26 PM
नई दिल्ली

उन्नाव लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार साक्षी महाराज चुनाव जीत गये हैं.  भाजपा को अब तक 397393 वोट मिले हैं जबकि गठबंधन को 190408 वोट मिल चुके हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अन्नू टंडन को 93447 मत मिले हैं। 6269 वोट नोटा के खाते में गए हैं। सातवें राउंड तक 297859 मतों की गणना में भाजपा को 167866, गठबंधन को 84449, कांग्रेस प्रत्याशी अन्नू टंडन को 34159 और प्रसपा को 1642 तथा नोटा को 2821 वोट मिले।

छठे राउंड तक भाजपा को 127818, गठबंधन को 65536, कांग्रेस को 25234, प्रसपा को 1255 तथा नोटा में 2177 मत मिले। वहीं चौथे राउंड तक भाजपा के साक्षी महाराज को 106062, सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी अरुण शंकर शुक्ला को 52829, कांग्रेस की अन्नू टंडन को 20914 तथा प्रसपा प्रत्याशी को 1006 वोट मिले। दूसरे राउंड में भाजपा को 8570, गठबंधन को 3830 कांग्रेस को 1224 वोट और पहले राउंड के मतों की गणना में भाजपा को 4244, गठबंधन को 1712 और कांग्रेस को 1003 वोट मिले।

चुनाव के चौथे चरण में 21,88,558 मतदताओं में 56.69 प्रतिशत यानि 12,35,879 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। दही चौकी स्थित राज्य भंडार गृह में पूरी तैयारी के साथ मतों की गणना शुरू हो गई है। यहां प्रेक्षक समेत जिला निर्वाचन अधिकारी, उप निर्वाचन अधिकारी व पूरा अमला मौजूद है।


comments