महाराजगंज सीट पर भाजपा के जनार्दन सिंह सिग्रीवाल की जीत

By: Dilip Kumar
5/23/2019 2:46:02 PM
नई दिल्ली

महाराजगंज सीट पर भाजपा के जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने भी जीत दर्ज की है। महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी की ओर से जनार्दन सिंह सिग्रीवाल 271881 वोटों के साथ आगे हैं। राजद से रणधीर कुमार सिंह 149175 वोटों के साथ और बीएमपी से साधु यादव 12139 वोटों के साथ पीछे  हैं। वर्ष 2014 में, बिहार राज्य में, महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से जनार्दन सिंह सिग्रीवाल का निर्वाचन हुआ। उन्हें 320753 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने प्रभु नाथ सिंह को 38415 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी राजद थी। 2014 में कुल 51.57 प्रतिशत वोट पड़े।

महाराजगंज लोकसभा सीट को बिहार का दूसरा चित्तौड़गढ़ कहा जाता है। यह क्षेत्र कृषि पर निर्भर है। इस संसदीय क्षेत्र में सिवान की दो और सारण की चार विधान सभाएं शामिल हैं। 1957 में यह लोकसभा क्षेत्र बना। उस वक्त कांग्रेस के महेंद्र नाथ सिंह सांसद हुए थे। यहां की सबसे ज्यादा आबादी राजपूतों की है। दूसरे स्थान पर भूमिहार हैं। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर यहां से 1989 में रिकार्ड मतों से चुनाव जीते थे। उनके इस्तीफा देने के बाद रामबहादुर सिंह सांसद चुने गए। यहां से लगातार तीन बार और कुल चार बार प्रभुनाथ सिंह सांसद रहे हैं। एक बार स्व। उमाशंकर सिंहभी सांसद बने। वर्तमान में भाजपा के जनार्दन सिंह सिग्रीवाल यहां से सांसद है।


comments