दरभंगा से बीजेपी के गोपाल जी ठाकुर की 2 लाख से अधिक वोटों से जीत

By: Dilip Kumar
5/23/2019 2:52:50 PM
नई दिल्ली

बिहार में एनडीए और पीएम नरेंद्र मोदी के चेहरे पर जनता ने अपना भरोसा जताया है। 40 में से 38 सीटों पर एनडीए प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। दरभंगा से बीजेपी उम्मीदवार गोपाल जी ठाकुर ने लगभग 2 लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। ठाकुर ने आरजेडी के प्रतिद्वंदी अब्दुल बारी सिद्दीकी को बहुत बड़े अंतर से हराया है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, गोपाल जी ठाकुर के वोटों की कुल बढ़त 2 लाख से अधिक है। उन्हें 252392 वोट मिले हैं। आरजेडी के अब्दुल बारी सिद्दीकी 128527 वोट और बीएसपी के मोहम्मद मुख्तार 4504 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं। दरभंगा लोकसभा सीट पर 29 अप्रैल को चौथे चरण में मतदान हुए थे। इस सीट पर 56.62% मतदान हुआ था। दरभंगा लोकसभा सीट से 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।

2014 लोकसभा चुनावों में बिहार राज्य में दरभंगा लोकसभा क्षेत्र से कीर्ति आजाद जीते थे। उन्हें 314949 वोट मिले, लेकिन इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया। आजाद को कांग्रेस ने इस बार धनबाद से प्रत्याशी बनाया, लेकिन वह अभी तक की जानकारी के अनुसार, वहां से पीछे चल रहे हैं।


comments