झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन को मिली शिकस्त, भाजपा के सुनील सोरेन बने सांसद

By: Dilip Kumar
5/23/2019 8:39:13 PM
नई दिल्ली

झाविमो प्रमुख शिबू सोरेन का नाैवीं बार लोकसभा में जाने का सपना टूट गया है। सोरेन को अपने राजनीतिक गढ़ दुमका में ही हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें शिकस्त दी है भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन ने। गुरुवार को दुमका लोकसभा के मतों की गिनती इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित मतगणना हॉल शुरू हुई। किसी को उम्मीद नहीं थी कि झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन चुनाव हार जाएंगे। लेकिन, मतगणना की शुरूआत में ही भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन ने बढ़त ली तो अंत तक जारी रही।

भाजपा प्रत्याशी सुनील को 468883 मत मिले हैं। जबकि झामुमो प्रत्याशी शिबू सोरेन को 425976 मत। भाजपा प्रत्याशी सोरेन ने 42907 मतों के अंतर से बढ़त प्राप्त की। चेले ने दी गुरु को शिकस्तः भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन ने झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन से ही राजनीति सीखी। वे शुरूआत में झामुमो में थे। बाद में भाजपा में शामिल हुए। भाजपा ने उन्हें दिसोम गुरु शिबू सोरेन के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा। परिणाम सामने है। 


comments