गुड़गांव लोकसभा सीट से राव इंद्रजीत की बड़ी जीत

By: Dilip Kumar
5/23/2019 9:15:23 PM
नई दिल्ली

गुड़गांव लोकसभा सीट से भाजपा के राव इंद्रजीत सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अजय सिंह यादव को 386256 मतों के अंतर सेे हराया।  इस सीट पर लड़ रहे 24 उम्मीदवारों में से 23 की जमानत जब्त हो गई। जिस प्रकार से देश में भाजपा के पक्ष में चुनाव परिणाम आए हैं, उसने भाजपा के नेताओं तक को चौँका दिया। भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं तक को यह गुमान नहीं था कि इस बार वर्ष 2014 की आंधी सुनामी में बदल जाएगी। 

2014 में हुए चुनाव में BJP के इंद्रजीत सिंह राव ने जीत हासिल की थी और उन्हें 6,44,780 वोट मिले और 3,70,058 वोट पाकर दूसरे पायदान पर हरियाणा लोकदल (राष्ट्रीय) के ज़ाकिर हुसैन रहे थे। गुड़गांव लोकसभा सीट के अंतर्गत 9 विधानसभा सीटें आती हैं, जिनमें बावल, रेवाड़ी, पटौदी, बादशाहपुर, गुड़गांव, सोहना, नूह, फ़िरोजपुर झिरका और पुनहाना शामिल हैं। यहां पर भाजपा (Bhartiya Janta Party) से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और कांग्रेस (Congress) से कैप्टन अजय सिंह यादव मैदान में है।


comments