दिल्ली में में चला मोदी मैजिक, सबका सफाया,सातों सीटों पर कब्जा

By: Dilip Kumar
5/23/2019 9:22:46 PM
नई दिल्ली

दिल्ली की सातों सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से मतों की गिनती जारी है। ताजा रुझानों में दिल्ली की सभी सातों सीटों (नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली और चांदनी चौक) पर भाजपा आगे चल रही है। दिल्ली में लोकसभा की सातों सीटों के रुझानों में भाजपा अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से बढ़त बनाए हुए है। पांच लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी दूसरे जबकि दो सीटों पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी दूसरे नंबर पर हैं। 

नई दिल्ली लोकसभा सीटः मीनाक्षी लेखी कांग्रेस के अजय माकन से 227025 वोटों से आगे चल रही हैं।

2. पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट : पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गौतम गंभीर 69153 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि दूसरे स्थान पर कांग्रेस प्रत्याशी अरविंदर सिंह लवली हैं।

3. उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीटः भाजपा के उम्मीदवार सूफी गायक हंसराज हंस 142897 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर AAP के गुग्गन सिंह हैं, जबकि कांग्रेस के मौजूदा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया तीसरे नंबर पर हैं।

4. उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीटः भाजपा के मनोज तिवारी तीन लाख 51 हजार 161 मतों से आगे चल रहे हैं। और उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है।

5. दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीटः रुझानों में दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा के रमेश बिधूड़ी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी AAP के राघव चड्ढा से काफी आगे चल रहे हैं।

6. पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीटः पश्चिमी दिल्ली सीट पर भाजपा के प्रवेश वर्मा 140359 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर कांग्रेस के महाबल मिश्रा तो AAP के बीएस जाखड़ तीसरे नंबर पर हैं।

7. चांदनी चौक लोकसभा सीटः चांदनी चौक सीट पर भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन बड़े मतों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के जेपी अग्रवाल और AAP के पंकज गुप्ता तीसरे स्थान पर हैं।

 


comments