प्रशांत किशोर अब ममता के स्ट्रैटजिस्ट बने

By: Dilip Kumar
6/6/2019 6:42:06 PM
नई दिल्ली

राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर  तृणमूल कांग्रेस चीफ ममता बनर्जी के स्ट्रैटजिस्ट होंगे। किशोर ने  बंगाल की मुख्यमंत्री ममता से मुलाकात की। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, दोनों के बीच सहमति बन गई है और किशोर एक महीने बाद काम शुरू कर देंगे। हालांकि, किशोर पिछले साल सितंबर में जदयू में शामिल हो गए थे। हाल ही में हुए आंध्र के विधानसभा चुनाव में वाईएसआर की चुनावी रणनीति प्रशांत किशोर ने ही तैयार की थी। जगन मोहन रेड्डी (46) की पार्टी को 175 में से 151 सीटें मिलीं।

जगन ने तेदेपा के चंद्रबाबू नायडू को हराया और मुख्यमंत्री बने। प्रशांत किशोर ने 2012 गुजरात चुनाव में मोदी के लिए काम किया। हालांकि, उनका नाम देश में चर्चित तब हुआ, जब 2014 के आम चुनाव में उन्होंने भाजपा के चुनावी अभियान का जिम्मा संभाला। इन चुनावों में भाजपा ने पहली बार पूर्ण बहुमत हासिल किया। पार्टी को 282 सीटें मिलीं। यह पहली बार था कि किसी गैर-कांग्रेसी पार्टी ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई।

 


comments