अर्जुन कपूर अच्छा और शानदार किसर : परिणीति

By: Dilip Kumar
6/19/2019 9:19:45 PM
नई दिल्ली

परिणीति चोपड़ा इन दिनों लगातार अपनी आगामी रिलीज होने वाली फिल्म साइना नेहवाल की बायोपिक की लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल के किरदार इ दिखाई देंगी। फिल्म की शूटिंग अभी तक शुरू नहीं हुई है। लेकिन इससे पहले परिणीति इसके लिए जोरदार तैयारी करती दिखाई दे रही हैं। परिणीति चोपड़ा भी इस फिल्म से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए दिखाई देती है। इसी बीच परिणीति हाल ही में नेहा धूपिया के शो में गयी हुई थी। शो में शिरकत करने पहुंची परिणीति चोपड़ा ने खुलासा किया कि कौन शानदार किस करते है?

परिणीति चोपड़ा ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और अर्जुन कपूर का नाम लेते हुए बताया की इन दिनों में से कौन शानदार किस करता है। नेहा धूपिया के शो में उनसे बात करते हुए परिणीति चोपड़ा ने खुलासा किया कि सिद्धार्थ मल्होत्रा नहीं बल्कि अर्जुन कपूर अच्छा और शानदार किस करते हैं।' अर्जुन कपूर के बारे में बात करते हुए परिणीति चोपड़ा ने आगे कहा- 'अर्जुन के साथ उनका रिश्ता बहुत अच्छा और यूनिक है।' वैसे शो के दौरान नेहा धूपिया के साथ बात करते हुए परिणीति चोपड़ा ने कहा कि 'वो एक एक्टर को डेट कर रही हैं लेकिन दुख ये है कि मैं इस समय उसका नाम नहीं बता सकती।'


comments