जमाने के सामने कर ही डाला  इश्क का इजहार

By: Dilip Kumar
6/27/2019 1:19:43 PM
नई दिल्ली

मलाइका अरोड़ा ने आखिरकार अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ इश्क का ऐलान कर ही दिया है। बीते दिन एक्टर का बर्थडे था। इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए दोनों दो दिन पहले ही विदेश के दौरे पर साथ निकले थे। इसके बाद मलाइका ने कुछ फोटोज शेयर कर जानकारी दी कि वो अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में सुकून के पल बिताने आए हुए हैं।

बीते दिन अर्जुन कपूर को बॉलीवुड सेलेब्स ने ढेर सारी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इसके बाद देर रात मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ एक खास फोटो के जरिए उन्हें जन्मदिन विश किया। मलाइका की इस फोटो को देखते ही इंटरनेट की दुनिया में हंगामा मच गया और कुछ ही घंटों में इस फोटो को 5 लाख से भी ज्यादा लोगों ने लाइक कर दिया।


comments