एयर इंडिया फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, लंदन में इमरजेंसी लैंडिंग

By: Dilip Kumar
6/27/2019 5:28:34 PM
नई दिल्ली

एयर इंडिया की एक फ्लाइट की गुरुवार को लंदन में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। खुफिया एजेंसी के अलर्ट के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फ्लाइट को लंदन में उतारा गया। एयर इंडिया की बी777 फ्लाइट ए-191 ने मुंबई से अमेरिका के नेवार्क के लिए उड़ान भरी थी। यूके के रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘ब्रिटिश फाइटर जेट्स की सुरक्षा में एयर इंडिया के प्लेन को स्टैनस्टेड एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया।’

ट्वीट के मुताबिक, गुरुवार सुबह धमकी के बाद फ्लाइट को लंदन डायवर्ट कर दिया गया था। बाद में स्टैनस्टेड एयरपोर्ट पर प्लेन को एसेक्स पुलिस की निगरानी में स्थानीय समयानुसार सुबह 10.15 बजे लैंड कराया गया। हालांकि, जांच में कोई खतरा नहीं मिला। इसके बाद फ्लाइट को दोबारा नेवार्क के लिए रवाना कर दिया गया।

स्टेनस्टेड एयरपोर्ट के मुताबिक, मुख्य टर्मिनल पर इस इमरजेंसी लैंडिंग का कोई असर नहीं पड़ा। एयर इंडिया ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट कर प्लेन की लैंडिंग की जानकारी दी थी। हालांकि, बाद में ट्वीट को डिलीट कर दिया गया।


comments