पर्दानशीं होकर इबादत करने मजार जा पहुंची हिना खान

By: Dilip Kumar
7/5/2019 5:16:43 PM
नई दिल्ली

हिना के सितारें आजकल काफी बुलंदियों पर चल रहे हैं। ऐसे में ऊपर वाले का शुक्रिया अदा करना तो बनता ही है। यही वजह है कि, हिना खान खुदा का शुक्रिया अदा करने के लिए मजार जा पहुंची। दरअसल, इस समय हिना कश्मीर में हैं। यहां पर अपने काम से समय निकाल कर वह इबादत करने निकल गई। यहां मजेदार बात यह है कि, मजार में जाने के लिए हिना ने बुर्का पहन लिया है। 

इबादत करने मजा पहुंची हिना खान

हाल ही में हिना इबादत करने के लिए मजार जा पहुंची थी। मजार पर जाते समय हिना ने बुर्का पहना हुआ था।बुर्के की वजह से हिना पहचान में नहीं आ रही हैं। अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए हिना ने खुद को खुशनसीब बताया जिस पर ऊपर वाले की रहमत बरसती है। भले ही हिना बुर्के में थीं, लेकिन उनके कुछ फैंस ने उनको इस अंदाज में भी पहचान लिया। जैसे ही हिना को सबने देखा वहां लोग उनके साथ सैल्फी लेने लगे।


comments