पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के पड़पोते ने की सगाई

By: Dilip Kumar
7/18/2019 10:02:29 PM
नई दिल्ली

पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के पड़पोते अर्जुन चौटाला और इनेलो के यमुनानगर विधायक दिलबाग सिंह की बेटी जैसमीन कौर की सगाई गुरुवार को हुई। दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाकर सगाई की रस्म पूरी की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने नई जोड़ी को आशीर्वाद दिया।

पोते की सगाई के लिए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला खास दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाकर एक हफ्ते की पैरोल पर आए हैं। अभय के बेटे अर्जुन चौटाला अभी ग्रेजुएशन कर रहे हैं, लेकिन वे सक्रिय राजनीति में कदम रख चुके हैं। उन्होंने कुरुक्षेत्र से लोकसभा चुनाव 2019 का चुनाव लड़ा था। वहीं, दिलबाग सिंह की बेटी जैसमीन कौर मुलाना से एमबीबीएस कर रही हैं।

दिलबाग के दादा पहलवान ठाकुर सिंह के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के साथ अच्छे संबंध थे। वे उनके साथ पार्टी से जुड़े। जबकि दिलबाग के पिता बिशा सिंह ने पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के साथ राजनीति की। दिलबाग सिंह तीसरी पीढ़ी के नेता हैं और 2009 से 2014 तक इनेलो के टिकट पर यमुनानगर से विधायक भी रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में जीत नहीं पाए। दिलबाग सिंह बिजनेसमैन हैं। उनकी कई इंडस्ट्री है। माइनिंग व ट्रांसपोर्ट का भी काम है।

 

दिखी परिवार की टूटन, अजय के कुनबे को नहीं दिया न्यौता

इनेलो से जेजेपी का गठन करने वाले चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के बड़े बेटे अजय सिंह चौटाला के परिवार को अर्जुन चौटाला की सगाई का निमंत्रण नहीं मिला, क्योंकि राजनितिक रिश्ते अलग-अलग होने के कारण अभय सिंह चौटाला ने जींद उप चुनाव में ओमप्रकाश चौटाला के बीमार होने के बावजूद तिहाड़ में जाने और रातों रात जेल में शिफ्ट करने की कार्रवाई से नाराज हुए अभय सिंह चौटाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पारिवारिक रिश्ते भी खत्म करने की बात कही थी। अभय चौटाला ने आरोप लगाया था की दिल्ली की केजरीवाल सरकार से मिलकर खुद दुष्यंत और दिग्गविजय चौटाला ने जींद उपचुनाव में प्रचार करने के लिए चौटाला को आने से रोका है, इसलिए वह उनसे पारिवारिक रिश्ते भी खत्म करते हैं।

 


comments