रावण की नगरी श्रीलंका में भगवान शिव के अद्भुत मंदिर

By: Dilip Kumar
7/19/2019 6:41:44 PM
नई दिल्ली

श्रीलंका के एक छोटे से गांव में बना मुन्नेश्वरम मंदिर शिव और काली का स्थान है। इस मंदिर का स्थापत्य देखते ही बनता है। श्रीलंका और भारत के अनेकों श्रद्धालु साल भर इस मंदिर में उपासना और दर्शन के लिए आते हैं। इस मंदिर के परिसर में छोटे-बड़े और भी कई मंदिर हैं। इस मंदिर का निर्माण दक्षिण भारतीय द्रविड़ शैली के मंदिरों की तरह किया गया है। मंदिर के गर्भगृह में स्थापित मूर्तियों को देखकर हर श्रद्धालु नतमस्तक हो जाता है। मंदिर का स्वच्छ वातावरण स्वत: ही मन को शांति और आनंदति कर देता है।

मुन्नेस्वरम मंदिर का इतिहास रामायण काल से सम्बंधित है। मान्यताओं के अनुसार रावण को मारने के बाद भगवान श्रीराम ने इसी जगह पर भगवान शिव की पूजा की थी। इस मंदिर में पांच मंदिर हैं, जिनमें से सबसे विशाल मंदिर भगवान शिव का है।


comments