बुलंदशहर जिलाधिकारी की पत्नी ने लिखा फेसबुक पोस्ट

By: Dilip Kumar
7/11/2019 5:42:52 PM
नई दिल्ली

खनन घोटाले में आरोपित बुलंदशहर के पूर्व डीएम अभय सिंह के सरकारी आवास पर बुधवार को सीबीआई छापे में बरामद 49 लाख रुपए पर पत्नी माधवी की प्रतिक्रिया आई है. अपने फेसबुक पोस्ट में आईएएस की पत्नी ने मीडिया की रिपोर्टिंग पर सवाल खड़े किये हैं. माधवी ने अपने पोस्ट में लिखा है, 'हमारे उन शुभचिंतकों के लिए जो सुबह से शायद हमसे भी ज़्यादा परेशान हैं. बहुत-बहुत धन्यवाद सभी का इतना अपनत्व दिखाने के लिए मुझे शायद कभी अंदाज़ा नहीं लग पाता कि इतने लोगों का प्यार और अपनत्व है हमारे साथ. मुझे गर्व है कि मैं ऐसे व्यक्ति की पत्नी हूं जिसकी एक न्यूज़ चलने पर न जाने कितने लोग ऐसे परेशान हुए जैसे वो उनके घर का ही मामला हो. ईश्वर का धन्यवाद की हम आपके विश्वास को जीवित रख पाए.'

''हमारे उन शुभचिंतकों के लिए जो सुबह से शायद हमसे भी ज़्यादा परेशान हैं बहुत बहुत धन्यवाद सभी का इतना अपनत्व दिखाने के लिए मुझे शायद कभी अंदाज़ा नहीं लग पाता की इतने लोगों का प्यार और अपनत्व है हमारे साथ मुझे गर्व है कि मैं ऐसे व्यक्ति की पत्नी हूँ जिसकी एक न्यूज़ चलने पे ना जाने कितने लोग ऐसे परेशान हुए जैसे वो उनके घर का ही मामला हो ईश्वर का धन्यवाद की हम आपके विश्वाश को जीवित रख पाए क्यूँकि साँच को आँच नहीं .....और उन आलोचकों का भी विशिष्ट अभार जो हमें अपनी आलोचनाओं से मानसिक तौर पे बेहद मजबूत बना रहे रहे हैं साथ ही एक संदेश कभी -कभी आँखों देखा भी सच नहीं होता ए तो मीडिया की न्यूज़ है और रही बात धनराशि मिलने की तो प्रथम दृष्ट्या कोई भी सोच सकता है ए ज़रूर लुटेरा है लेकिन ए ध्यान देने योग्य बात है की वो धनराशि कहाँ से और क्यूँ आयी इसका विवरण विधिसम्मत उन्हें उपलब्ध करा दिया गय है साथ ही ज़िलाधिकारी बुलंदशहर एक प्रतिष्ठित परिवार से सम्बंध रखते हैं तो ए सोचने योग्य विषय है ए धनराशि क्या सच में इतनी बड़ी थी की उनका परिवार उन्हें नहीं उपलब्ध करा सकता?? साथ ही मीडिया के लोगों को एक सुझाव साथ ही निवेदन है की आप लोकतंत्र के चतुर्थ स्तम्भ है न्यूज़ dikhaie लेकिन सिर्फ़ अपनी टेलिविज़न रेटिंग pointsको बढ़ाने के लिए किसी ऐसे व्यक्ति को जो वास्तव में समाज के लिए कार्य कर रहा हो अनावश्यक भ्रामक न्यूज़ न dikhaie क्या CBI द्वारा यह बयान दिया गया की ज़िलाधिकारी बुलंदशहर संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए?? यदि हाँ तो शौक़ से उछालिए और ज़्यादा प्रसन्नता के लिए हमें भी टैग कर सकते हैं अन्यथा तूल न दें''

                                                                                                                                                                              माधवी अभय सिंह सोमवंशी


comments